Move to Jagran APP

भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने 2022 के अभियान को लेकर किया बड़ा दावा

भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने साल 2022 के टीम के अभियान को लेकर कहा है कि हम इस साल अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और फिर अगले साल पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे।

By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 07:58 AM (IST)
भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने 2022 के अभियान को लेकर किया बड़ा दावा
भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (ट्विटर)

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का कहना है कि उनकी टीम की खिलाड़ी 2022 में ऐतिहासिक अभियान को बढ़ाना चाहती हैं। भारतीय महिला टीम इस साल हुए टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही थी। भारतीय महिला टीम ने पहली बार टोक्यो ओलिंपिक खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि, टीम सेमीफाइनल और फिर कांस्य पदक का मुकाबला हार गई थी।

loksabha election banner

रानी रामपाल ने कहा, "यह साल भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हमने काफी आनंद लिया जिसमें टोक्यो ओलिंपिक का ऐतिहासिक अभियान शामिल है। हमने अपने लिए लक्ष्य तय किया। हम अपने ऐतिहासिक अभियान को बढ़ाना चाहते हैं। 2022 का साल काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस वर्ष महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने हैं। अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना चाहेंगे। इसके लिए हमें कदम दर कदम चलना होगा और हमारा पहला कदम महिला एशिया कप में बेहतर करना है।"

लक्ष्य सेन किए गए सम्मानित

देहरादून, पीटीआइ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पेन में हुई 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। लक्ष्य उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य के माता-पिता को भी सम्मानित किया और उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी अगली विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतेगा। उन्होंने राज्य सरकार की नई खेल नीति के बारे में भी जानकारी दी जिसका उद्देश्य उभरते हुए खिलाडि़यों को अपना खेल निखारने का अधिक मौका देना है। धामी ने कहा कि राज्य के उधमसिंह नगर जिले में महिला खेल कालेज के अलावा खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.