Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल का नाम 'खेल रत्न' के लिए प्रस्तावित किया गया

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का नाम प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया गया है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 03:50 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 03:50 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल का नाम 'खेल रत्न' के लिए प्रस्तावित किया गया
भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल का नाम 'खेल रत्न' के लिए प्रस्तावित किया गया

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का नाम प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया गया है। रानी का नाम खेल रत्न के लिए हॉकी इंडिया ने नॉमिनेट किया है। इसके अलावा मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी तुषार खांडकर और आरपी सिंह के नाम भेजे गए हैं।  

loksabha election banner

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए हॉकी इंडिया ने रमेश पठानिया और बीजे करियप्पा का नाम आगे किया है। खेल रत्न पुरस्कार के लिए एक जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच के समय में खिलाड़ी के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है। खेल पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन दिया जाएगा और खेल मंत्रालय की एक समिति पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों का चयन करेगी।

रानी रामपाल की बात करें तो उनकी कप्तानी में साल 2017 में भारत ने एशिया कप जीता था जबकि साल 2018 में एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2019 में एचआइएफ ओलंपिक क्वालीफायर मैच में भारत के लिए गोल करके ओलंपिक का टिकट महिला टीम को दिलाया था। रानी को विश्व खेल एथलीट का सम्मान मिल चुका है और वो 2016 में अर्जुन जबकि 2020 में पद्म श्री से नवाजी जा चुकी हैं। 

इसके अलावा हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना और मोनिका का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। भारतीय पुरूष टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह का नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। उन्होंने भुवनेश्वर में एफआइएच सीरीज फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन किया था। ओलिंपिक टेस्ट टूर्नामेंट 2020 में उन्होंने मनप्रीत सिंह की जगह कप्तानी की थी। पिछले साल रूस में ओलिंपिक क्वॉलिफायर जीतने वाली भारतीय टीम का भी वह हिस्सा थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.