भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, पोलैंड को 3-0 से हराया
भारतीय महिला टीम ने पोलैंड को 3-0 से हराकर हॉकी फाइव स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 10:57 AM (IST)
ब्यूनस आयर्स, प्रेट्र। भारतीय महिला टीम ने पोलैंड को 3-0 से हराकर हॉकी फाइव स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत के लिए लालरेम्सियामी (10वां मिनट), कप्तान सलीमा टेटे (14वां) और बलजीत कौर (14वां) ने गोल दागे।
पहले हाफ में पोलैंड को दूसरे मिनट में गोल करने का मौका मिला, लेकिन विक्टोरिया जिमरमैन भारतीय गोलकीपर बिछू खरीबाम को छका नहीं सकीं। भारत की मुमताज खान भी गोल करने के करीब पहुंचीं, लेकिन विरोधी गोलकीपर ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। भारत की बढ़त 14वें मिनट में सलीमा ने डबल कर दी जबकि इसी मिनट बलजीत ने तीसरा गोल दागा।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें