हॉकी : भारत की धमाकेदार जीत, ओलंपिक टेस्ट इवेंट फाइनल में न्यूजीलैंड को 5-0 से पीटा
भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवां मिनट) शमशेर सिंह (18वां) नीलाकांता शर्मा (22वां) गुरसाहिबजीत सिंह (26वां) और मनदीप सिंह (27वां) ने गोल किया।
टोक्यो, पीटीआइ। भारतीय की पुरूष हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट जीत लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ राउंड रॉबिन स्टेज में मिली हार का बदला देते हुए भारत ने उसे फाइनल में 5-0 से रौंदा।
भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवां मिनट) शमशेर सिंह (18वां), नीलाकांता शर्मा (22वां), गुरसाहिबजीत सिंह (26वां) और मनदीप सिंह (27वां) ने गोल किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को लीग स्टेज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
REVENGE TAKEN
A stellar show from India as they outclass New Zealand in the Finals of the Olympic Test Event #IndiaKaGame #ReadySteadyTokyo #Tokyo2020 #NZLvIND @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/VOmAay5e1p — Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2019
भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती पांच मिनट में संभलकर खेला। इसके बाद टीम ने आक्रामक रुख अपनाया जिसका फायदा सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला। यह मौका तो टीम इंडिया नहीं भुना पाई लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने उसी मिनट मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल में डालने में कोई गलती नहीं की।
भारत ने पहला गोल करने से बाद ज्यादा समय गेंद को अपने ही पास रखने में कामयाबी हासिल की। पहले क्वार्टर का मुकाबला भारत के नाम रहा और उसने इसे 1-0 की बढत के साथ खत्म किया।
Make way for the WINNERS
FIH Series Finals:
Olympic Test Event
Next: Olympic Qualifier #IndiaKaGame #ReadySteadyTokyo #Tokyo2020 @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/FFToOT0ijj — Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2019
इसके बाद दूसरे हाफ में खेल के 18वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। इस बार शमशेर ने हाथ आए इस मौके का फायदा उठाया और भारत के लिए गोल दागा।
मैच में भारत पूरी तरह से हावी होकर खेलता नजर आया। नीलाकांता ने खेल के 22वें मिनट में तीसरा गोल कर स्कोर को 3-0 कर दिया। इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह और मनदीप भी एक-एक गोल कर भारत को 5-0 की बढ़ दिला दी।
न्यूजीलैंड की टीम तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत को रोकने में कामयाब रही। इस मैच को भारत ने एकतरफा करते हुए इसे 5-0 के बड़े अंतर से अपने नाम किया।