Move to Jagran APP

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, हांगकांग को 26-0 से हराया

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 के अंतर से मात दी।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 02:42 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 03:10 PM (IST)
Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, हांगकांग  को 26-0 से हराया
Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, हांगकांग को 26-0 से हराया

जकार्ता, जेएनएन। एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को हुए पूल मैच में टीम इंडिया ने हांगकांग को 26-0 के अंतर से मात दे दी। पुरुष हॉकी इतिहास में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 1932 ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 से हराया था।

loksabha election banner

रुपिंदर, ललित और हरमनप्रीत ने किए 4-4 गोल

भारत के आकाशदीप सिंह ने दूसरे मिनट में ही मैच का पहला गोल किया। उसके बाद तीसरे मिनट में मनप्रीत सिंह ने गोल कर दिया। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह और ललित उपाध्याय ने 4-4 गोल किए। आकाशदीप सिंह ने 3 और वरुण कुमार-मनप्रीत सिंह ने 2-2 किए। सुनील, विवेक सागर, अमित, चिंगलेन्साना, मंदीप, सिमरनजीत और दिलप्रीत ने 1-1 गोल दागे।

यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

आपको बता दें कि एशियन गेम्स में खेले गए अपने पहले मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 के बड़े अंतर से मात दी थी। इसके बाद अब टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 के अंतर से मात दी है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.