Move to Jagran APP

6 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, फिर भी शिविर पर अड़े साई और हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भारत की राष्ट्रीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों के कैंप तय समयानुसार 19 अगस्त से ही बेंगलुरु में शुरू होने की घोषणा की है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 10:29 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 10:29 PM (IST)
6 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, फिर भी शिविर पर अड़े साई और हॉकी इंडिया
6 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, फिर भी शिविर पर अड़े साई और हॉकी इंडिया

नई दिल्ली, जेएनएन। स्ट्राइकर मनदीप सिंह के बाद कप्तान मनप्रीत सिंह सहित कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए पांच अन्य हॉकी खिलाडि़यों को भी एहतियात के तौर पर मंगलवार को बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बावजूद हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भारत की राष्ट्रीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों के कैंप तय समयानुसार 19 अगस्त से ही बेंगलुरु में शुरू होने की घोषणा की है।

loksabha election banner

हॉकी इंडिया के अधिकारियों और दोनों टीमों के मुख्य कोचों सहित खेल के हितधारकों के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे, लेकिन खून में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर उन्हें सोमवार रात एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टीम के उनके पांच अन्य साथियों को भी मंगलवार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साई ने बुधवार को कहा, 'भारतीय पुरुष और महिला टीमें 14 दिन के क्वारंटाइन को पूरा करने के बाद 19 अगस्त से खेल गतिविधियां शुरू करेंगी। सभी खिलाडि़यों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हुए यह फैसला किया गया कि साई के बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी, जो पहले निर्धारित किया गया था।

'छह खिलाडि़यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुरुष हॉकी खिलाडि़यों का शिविर लगना अनिश्चित था। महिला शिविर के आयोजन पर हालांकि कोई संदेह नहीं था, क्योंकि सभी कोरोना वायरस की जांच में निगेटिव आई थीं। हालांकि, इसके बाद कप्तान मनप्रीत सिंह, स्ट्राइकर मनदीप सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये छह पॉजिटिव खिलाड़ी (ज्यादातर पंजाब से) 10 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने एक साथ नई दिल्ली से यात्रा की थी।

इस समय 33 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ी शिविर के लिए बेंगलुरु में हैं। राष्ट्रीय शिविर के 30 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। साई ने कहा कि शिविर लगाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत ही इसका आयोजन किया जाएगा। छह संक्रमित खिलाड़ी जब वायरस से उबर जाएंगे तो उन्हें ग्रुप में शामिल किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.