Move to Jagran APP

Harmanpreet Singh: एफआइएच के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए भारतीय हाकी टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह

Harmanpreet Singh named FIH Player of the Year एफआइएच ने भारतीय पुरुष हाकी टीम के डिफेंडर हरमनप्री सिंह को दूसरी बार पुरुष वर्ग में साल के बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया। हरमनप्रीत ने सबको पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 07:36 PM (IST)
Harmanpreet Singh: एफआइएच के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए भारतीय हाकी टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह
भारतीय हाकी टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह (एपी फोटो)

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय पुरुष हाकी टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को शुक्रवार को यहां लगातार दूसरी बार पुरुष वर्ग में एफआइएच का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हरमनप्रीत लगातार दो वर्षों में पुरुष वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, वह इस तरह नीदरलैंड्स के तेयून डि नूजीयर, आस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर और बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन के साथ इस एलीट सूची में शामिल हो गए हैं।

loksabha election banner

एफआइएच ने एक बयान में कहा,'हरमनप्रीत एक आधुनिक युग के हाकी सुपरस्टार हैं। वह शानदार डिफेंडर हैं जिनमें प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने के लिए सही समय पर सही जगह पहुंचने की बेहतरीन क्षमता है।' हरमनप्रीत को कुल 29.4 अंक मिले, उनके बाद थिएरी ब्रिंकमैन के 23.6 और टाम बून के 23.4 अंक हैं। भारतीय उपकप्तान हरमनप्रीत ने एफआइएच हाकी प्रो लीग 2021-22 में 16 मैचों में 18 गोल दागे हैं जिसमें दो हैट्रिक भी शामिल हैं।

इन 18 गोल की बदौलत वह भारत के लिए सत्र के अंत में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे और उनके नाम प्रो लीग के एक ही सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकार्ड भी दर्ज हो गया है। हरमनप्रीत पिछले साल ढाका में एशियाई चैंपियंस ट्राफी में शानदार फार्म में थे जिसमें उन्होंने छह मैचों में आठ गोल दागे थे। उन्होंने बर्मिंघम 2022 कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के लिए भी अहम भूमिका अदा की थी।

महिला वर्ग में नीदरलैंड्स की फेलिस अलबर्स को एफआइएच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह महिला वर्ग में जर्मनी की नताशा केलर (1999) के बाद एफआइएच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गईं। अलबर्स के कुल अंक 29.1 हैं, उन्होंने मारिया ग्रानाटो (26.9 अंक) को पछाड़ा। आगस्टिना गोर्जेलानी 16.4 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.