India vs South Korea Hockey Live: दिलप्रीत के बाद जुगराज सिंह ने दिखाया जादू, शानदार गोल कर भारत को दिलाई बढ़त
India vs Korea Hockey Live Score: भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें जालंधर में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Korea Hockey Live Score Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। भारत ने चार मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 13-0 की शानदार जीत से अपने अभियान का आगाजा किया था।
इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने चीन, जापान और अपने पिछले मैच में मलेशिया को हराया। अब टीम इंडिया की नजरें कोरिया पर जीत हासिल करने पर हैं।
India vs Korea Live Hockey Match: जुगराज सिंह ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले क्वार्टर में ही टीम इंडिया ने दो गोल दाग दिए हैं। भारत के लिए दूसरा गोल जुगराज सिंह ने दागा, जहां भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला था। जुगराज ने खेल के 11वें मिनट में गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 2-0 कर दिया है।
India vs Korea Live Hockey Match: दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में साउथ कोरिया के खिलाफ भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल दाग दिया है। टीम इंडिया के लिए दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने खेल के आठवें मिनट में पहला गोल दागा।
India vs South Korea Hockey Live Score: भारत बनाम साउथ कोरिया मुकाबला शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और वे जीत की लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही दबाव बनाना चाहेगी।
India vs South Korea Hockey Live Score: भारत की शुरुआती ग्यारह
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
Team India is ready to take the field for one final League-stage battle! 💪🏑 Meet India's Starting XI as they take on Korea, aiming to make it five wins in five and finish the pool stage on a high at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🇮🇳 India 🇮🇳 vs Korea 🇰🇷 🗓️ November 2 at 7 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 2, 2026
India vs South Korea Hockey Live: हरमनप्रीत सिंह का कमाल
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट में अब तक कमाल किया है। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में तीन गोल दागे थे। अब तक वे कुल आठ गोल कर चुके हैं और टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर बने हुए हैं। एक बार फिर भारतीय टीम को उनसे इसी कमाल की उम्मीद होगी।
India vs South Korea Hockey Live: टीम इंडिया अब तक है अजेय
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0, चीन को 4-2, जापान को 4-1 और मलेशिया को 4-2 से मात दी। अब टीम इंडिया की नजरें अपना पांचवां मुकाबला जीतकर अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी।
India vs South Korea Hockey Live: लाइव ब्लॉग
भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाएगा।
