India vs South Korea Hockey Live: शिलानंद-हरमनप्रीत की जोड़ी का कमाल, भारत ने कोरिया पर किया जबरदस्त पलटवार
India vs Korea Hockey Live Score: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और साउथ कोरिया के बीच खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें फाइनल में जगह बनाने पर होंगी।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Korea Asian Champions Trophy 2026 Live: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और साउथ कोरिया के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है।
India vs South Korea Live Scorecard: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अब तक 3-1 से बढ़त बनाए हुए। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इसी बढ़त को दूसरे क्वार्टर में भी बरकरार रखना चाहेगी।
India vs South Korea Live Scorecard: पहले क्वार्टर का खेल समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने 3-1 से साउथ कोरिया पर बढ़त बनाए रखी है। टीम इंडिया के लिए शिलानंद लाकरा ने कमाल करते हुए दो गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी एक गोल किया। कोरियाई टीम के लिए सांगजुन हन ने एकमात्र गोल किया।
India vs Korea Live Hockey Match: शिलानंद लाकरा ने दागा एक और गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में शिलानंद लाकरा का कमाल देखने को मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक के बाद उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया और मुकाबले का दूसरा गोल किया। लाकरा ने खेल के 13वें मिनट में गोल किया और टीम इंडिया को 3-1 से बढ़त दिलाई।
India vs Korea Live Hockey Match: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमाल करते हुए गोल दाग दिया है। वे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं और उन्होंने सेमीफाइनल मैच में भी गोल का खाता खोल लिया है। हरमनप्रीत ने खेल के नौवें मिनट में गोल किया और टीम इंडिया को 2-1 से बढ़त दिलाई।
India vs South Korea Hockey Live Score: साउथ कोरिया ने दागा गोल
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया ने दमदार वापसी की है। कोरिया के लिए सांगजुन हन ने खेल के आठवें ओवर में गोल किया। इसी के साथ कोरिया ने भारत की बराबरी कर ली है। कोरियाई टीम ने स्कोर को 1-1 कर दिया है।
India vs South Korea Hockey Live Score: शिलानंद लाकरा ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना पहला गोल दाग दिया है। भारत के लिए शिलानंद लाकरा ने कमाल का गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने खेल के चौथे मिनट में ही गोल दाग दिया।
India vs Korea Hockey Live Updates: भारत बनाम साउथ कोरिया सेमीफाइनल मैच शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और साउथ कोरिया के बीच मोहाली में खेला जा रहा है। टीम इंडिया मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
India vs Korea Hockey Live Updates: भारत ने शुरुआती ग्यारह का एलान किया
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
THE STARTING XI IS READY FOR THE SEMI-FINAL! 🇮🇳🔥 Here’s the Indian team’s Starting XI for the crucial clash against Korea as the hosts look to book their place in the final of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑💪 🗓️ Wednesday, November 4, 7:00 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
फाइनल में पहुंचा जापान
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जापान और मलेशिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और चारों क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। इसके बाद मुकाबले का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला। पेनल्टी शूटआउट में जापान ने मलेशिया को 5-3 के स्कोर से हराया।
India vs South Korea Hockey Live: भारत छठी बार खिताब पर जमाना चाहेगा कब्जा
भारतीय टीम ने अब तक एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब कुल पांच बार अपने नाम किया है। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में खेल रही है और अब उनकी नजरें छठे खिताब पर हैं।
India vs South Korea Hockey Live: भारत की नजरें फाइनल पर
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में कुल 5 मैच खेले और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका सामना साउथ कोरिया से होने वाला है। अपने पिछले मैच में भारत ने कोरिया को 8-0 से रौंदा था।
India vs South Korea Hockey Live: लाइव ब्लॉग
भारत और साउथ कोरिया के बीच होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।
