India vs Malaysia Hockey Live: मलेशिया के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत सिंह पर रहेंगी नजरें
India vs Malaysia Hockey Live Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया का सामना होना है। टीम इंडिया ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

इंडिया वर्सेस मलेशिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Malaysia Hockey Live Score Updates: भारत और मलेशिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0, फिर चीन को 5-2 और जापान को 4-1 से मात दी थी। अब मलेशिय के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम जीत का चौका लगाने की फिराक में होगी।
India vs Malaysia Hockey Live Updates: भारत की शुरुआती ग्यारह
मलेशिया के खिलाफ जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
THE INDIAN STARTING XI IS HERE! 🇮🇳🏑 The defending champions are all set to take on Malaysia in a crucial top-of-the-table clash at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🔥 India 🇮🇳 vs Malaysia 🇲🇾 🗓️ November 1 at 7 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
India vs Malaysia Hockey Live Updates: भारत की नजरें जीत पर
भारतीय टीम का लीग स्टेज में ये आखिरी मुकाबला होने वाला है। टीम इंडिया अजेय रहते हुए नॉकआउट स्टेज में पहुंचना चाहेगी। अब तक खेले गए तीनों मैचों में भारत ने शानदार खेल दिखाया है।
India vs Malaysia Hockey Live: पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक कुल आठ संस्करण खेले जा चुके हैं और नौवां संस्करण भारत में खेला जा रहा है। अब तक खेले गए आठ एडिशन में भारतीय टीम पांच बार चैंपियंन रही है। हरमनप्रीत सिंह की सेना की नजरें अब छठे खिताब पर हैं।
India vs Malaysia Hockey Live: टूर्नामेंट में अजेय भारतीय टीम
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया का लीग स्टेज में ये आखिरी मैच है और जीत की लय बरकरार रखते हुए भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज में पहुंचना चाहेगी।
India vs Malaysia Hockey Live: लाइव ब्लॉग
भारत और मलेशिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले की शुरुआत शाम के 7 बजे से होने वाली है।
