IND vs JPN Final Live Score: भारत अपनी बादशाहत रखना चाहेगा बरकरार, उलटफेर की फिराक में होगा जापान
IND vs JPN Asian Champions Trophy Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें छठे खिताब पर होंगी।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Japan Final Live Hockey Score: भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करेंगी। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और छह मुकाबले जीते हैं। भारत ने अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। अब हमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें छठे खिताब पर हैं।
Asian Champions Trophy Final Live: छठे खिताब पर भारत की नजर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का ये नौवां संस्करण खेला जा रहा है। इसमें से टीम इंडिया सातवीं बार फाइनल में पहुंची है, जबकि पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत ने 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता), 2023 और 2024 में खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत की नजरें छठे खिताब पर हैं।
IND vs JPN Final Live Score: अजेय है भारतीय टीम
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में अब तक अजेय रही है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में कुल पांच मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके अलावा सेमीफाइनल मैच में भारत ने कोरिया को हराया था।
IND vs JPN Final Live Score: भारत और जापान की भिड़ंत
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और जापान की भिड़त होने वाली है। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया था। दूसरी तरफ भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर फाइनल में एंट्री मारी।
IND vs JPN Final Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 फाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू होगा।
