India vs Bangladesh Hockey Live: चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी हरमनप्रीत सिंह की सेना
IND vs BAN Hockey Asian Champions Trophy 2026 LIVE: भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला खेला जाना है। ये मैच जालंधर में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Bangladesh Hockey Live Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश से है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत के अलावा बांग्लादेश, मलेशिया, चीन, साउथ कोरिया और जापान शामिल है।
अब तक इसके कुल नौ संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने पांच बार जीत दर्ज की है। भारत ने 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ ट्रॉफी साझा), 2023 और 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।
IND vs BAN Hockey Live Updates: आज के मुकाबलों के नतीजे
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में आज दो मुकाबले खेले गए। भारतीय टीम के एक्शन में आने से पहले मलेशिया-चीन और जापान-साउथ कोरिया का आमना-सामना हुआ। मलेशिया ने चीन को 5-4 से हराया। दूसरे मुकाबले में जापान ने कोरिया को 3-2 से मात दी। अब भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
India vs Bangladesh Hockey Live Score: भारतीय टीम का स्क्वाड
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह और अमनदीप लाकड़ा।मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह।
फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह।
रिजर्व: विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह।
India vs Bangladesh Hockey Live Score: छठे खिताब पर भारत की नजर
टीम इंडिया ने अब तक एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है। ऐसे में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा
India vs Bangladesh Hockey Live Score: लाइव ब्लॉग
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जालंधर में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी।
