Move to Jagran APP

खुशखबरी ! भारत को मिली 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

FIH Hockey Women World Cup भारत को 2023 में खेले जाने वाले पुरुष वर्ल्ड कप हॉकी की मेजबानी का जिम्मा देने का फैसला लिया गया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 05:21 PM (IST)
खुशखबरी !  भारत को मिली 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी
खुशखबरी ! भारत को मिली 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

नई दिल्ली, जेएनएन। स्विट्जरलैंड के लुसाने भारतीय हॉकी फैंस के लिए शुक्रवार को खुशी की खबर आई। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (International Hockey Federation) ने 2022 औऱ 2023 के विश्व कप के मेजबानों के नाम की घोषणा की। भारत को 2023 में खेले जाने वाले पुरुष वर्ल्ड कप हॉकी की मेजबानी का जिम्मा देने का फैसला लिया गया। वहीं 2022 महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन स्पेन और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में होगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को FIH ने पुरुष और महिला के हॉकी वर्ल्ड की मेजबानी पर बैठक में फैसला लिया। बैठक के बाद यह जानकारी दी गई कि साल के इस अंतिम बैठक में 2022 महिला हॉकी विश्व कप और 2023 पुरुष विश्व कप के मेजबान देश के नाम पर फैसला लिया गया।

भारत को 2023 में 13 से 29 जनवरी के बीच खेले जाने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप (FIH Hockey Men’s World Cup) की मेजबानी का जिम्मा सौंपने का फैसला लिया गया। वहीं 2022 में 1 से 17 जुलाई के बीच खेले जाने वाले महिला विश्व कप के आयोजन कराने का जिम्मा स्पेन और नीदरलैंड्स को दिए जाने पर सहमति बनी।

एफआईएस के सीईओ थिरी वेल ने कहा, "एफआईएस ने इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेजबानी के लिए बहुत अच्छी बोली प्राप्त की थी। जैसा की एफआईएच का पहला उद्देश्य इस खेल को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने का है जिसके लिए निवेश की जरूरत तो होगी- बोली को लेकर किए गए मेजबानी का फैसला लेने में आय के श्रोत की संभावना का अहम भूमिका रही।"

भारत लगातार दूसरी बार विश्व कप की मेजबानी करेगा। 2018 में हुए हॉकी के इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन भारत के भुवनेश्वर में किया गया था। भारत ने साल 1975 में हॉकी विश्व कप का खिताब जीता था। यह उसका पहला और आखिरी विश्व कप खिताब साबित हुआ।  पाकिस्तान की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार विश्व कप की ट्रॉफी जीती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.