Move to Jagran APP

भारत में हो सकता है Men's Hockey World Cup 2023, भारत मेजबानी की रेस में आगे

Mens Hockey World Cup 2023 भारत सहित तीन देशों ने 2023 विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली लगाई लगाई है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआइएच) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 09:37 AM (IST)
भारत में हो सकता है Men's Hockey World Cup 2023, भारत मेजबानी की रेस में आगे
भारत में हो सकता है Men's Hockey World Cup 2023, भारत मेजबानी की रेस में आगे

लुसाने, एजेंसी। साल 2023 में खेला जाने वाला हॉकी विश्व कप (Men's Hockey World Cup 2023) की मेजबानी का जिम्मा भारत को मिल सकता है। तीन सफल विश्व कप का आयोजन कर चुके भारत ने इसके लिए बोली लगाई है। भारत सहित तीन देशों ने 2023 विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली लगाई लगाई है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआइएच) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

भारत अब तक तीन विश्व कप की मेजबानी की है। 2023 में होने वाला विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक होगा। बेल्जियम और मलेशिया, भारत के अलावा दो देश हैं जिन्होंने मेजबानी के लिए बोली लगाई है, लेकिन यह दोनों ही देश एक जुलाई से 17 जुलाई 2022 को टूर्नामेंट आयोजित कराना चाहते हैं।

वहीं महिला विश्व कप के लिए पांच देशों ने बोली लगाई है। इसमें जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड्स, मलेशिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। आठ बार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम महज एक बार ही विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब हो पाई है। भारतीय टीम ने हालिया दिनों में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को विश्व चैंपियन बनने का दावेदार माना जा रहा है।

भारत में साल 1982 में पहली बार हॉकी विश्व कप का आयोजन किया गया था। इसके बाद साल 2010 में और फिर इसके बाद साल 2018 का पिछला विश्व कप भी भारत में ही कराया गया था। अब भारतीय हॉकी संघ ने एक बार फिर से इस हॉकी महाकुंभ का आयोजन भारत ने कराने के लिए मेजबानी की दावेदारी पेश की है। 

भारतीय टीम ने हाल ही में बेल्जियम का दौरा किया था। इस दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा था। भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए अहम जीत दर्ज की। विश्व चैंपियन के खिलाफ टीम को मिली इस जीत से उसके ओलंपिक खेलने का दावा मजबूत हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.