सुल्तान अजलान शाह कप: भारत ने पोलैंड को 10-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई
सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में को आखिरी लीग मैच में पोलैंड को 10-0 गोल से हरा दिया।
मलेशिया। भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को आखिरी लीग मैच में पोलैंड को 10-0 गोल से रौंद दिया। टीम के आठ खिलाड़ियों ने गोल दागे। अब भारत की 30 मार्च को फाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ंत होगी। मैच के पहले मिनट में विवेक प्रसाद सागर ने मैदानी गोल किया। छह मिनट बाद सुमित कुमार ने मैदानी गोल करके भारतीय टीम की ब़़ढत 2-0 कर दी। 18वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। वरण कुमार ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। अगले मिनट में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार सुरेंद्र कुमार ने इसे गोल में बदला।
25वें मिनट में भारतीय टीम फिर से पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही। वरुण ने फिर इसे गोल में बदल दिया। सिमरनजीत सिंह ने 29वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत का स्कोर 6-0 कर दिया। सात मिनट बाद नीलाकांत शर्मा ने मैदानी गोल दागा। आखिरी क्वार्टर शुरू होने के पांच मिनट बाद मनदीप सिंह गोल करने में कामयाब रहे। अगले मिनट में मनदीप ने फिर गोल कर दिया। 55वें मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।
18 गोल के अंतर से आगे : राउंड रॉबिन आधार पर चल रहे टूर्नामेंट में लीग मैचों में शीर्ष पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल होता है। भारतीय टीम पांच मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। उसने अब तक 24 गोल दागे जबकि सिर्फ 6 गोल दागे हैं। वहीं दक्षिण कोरिया ने 4 मैच में 10 अंक हासिल किए। उसने 12 गोल किए और 7 खाए हैं। उसका पांचवां मैच जापान से है। यदि वह जापान से जीत भी जाता है तब भी दूसरे नंबर पर ही रहेगा। यदि वह जापान को 14 या उससे ज्यादा गोल के अंतर से हारने में सफल रहता है तब पहले पहले नंबर पर आ जाएगा।