एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 3-1 से हराकर जीता मुकाबला
भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था।
By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:42 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:48 AM (IST)
मस्कट, जेएनएन। भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है।
भारत ने इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था।
हालांकि पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर के गोल की बदौलत भारत पर शुरुआत बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने दूसरे क्वार्टर में मैच में वापसी करते हुए 24वें मिनट में बराबरी कर ली। 33वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत ने बढ़त ली और 42वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल दागकर इस बढ़त को 3-1 कर दिया। भारत का मुकाबला सोमवार को जापान से है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें