Move to Jagran APP

भारत ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार जीता हॉकी एशिया कप का खिताब

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरी बार हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 09:53 PM (IST)
भारत ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार जीता हॉकी एशिया कप का खिताब
भारत ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार जीता हॉकी एशिया कप का खिताब

 ढ़ाका। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरी बार हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की। फाइनल मैच में भारत की तरफ से रमनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने गोल किए। इससे पहले भारत ने वर्ष 2003 और 2007 में हॉकी एशिया कप का खिताब जीता था। 

loksabha election banner

भारत ने खेल की शुरुआत आक्रामक तरीके से की। पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में ही रमनदीप सिंह ने भारत के लिए पहला गोल कर दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 1-0 रहा। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया लेकिन अंतिम क्षणों में यानी 29वें मिनट में ललित उपाध्याय ने टीम के लिए दूसरा गोल कर भारत को अहम बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 2-0 रहा। 

खेल के तीसरे क्वार्टर में दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। हालांकि चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए काफी आक्रमण किए। खेल के 50वें मिनट में मलेशिया की तरफ से शाहरिल शाबाह ने गोल कर अंतर को कम कर दिया। हालांकि इसके बाद ये टीम कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई और भारत ने ये मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। 

भारत के लिए ये पूरा टूर्नामेंट कमाल का कहा। पुल मैच में भारत ने जापान को 5-1, बांग्लादेश को 7-0 और पाकिस्तान को 3-1 से हराया। इसके बाद सुपर फोर के मुकाबले में पहले मलेशिया को 6-2 इसके बाद साउथ कोरिया के साथ 1-1 से मैच ड्रॉ रहा। तीसरे मैच में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को 4-0 से हराया। 

इस वर्ष हॉकी एशिया कप में भारत जहां विजेता रहा वहीं मलेशिया दूसरे नंबर पर रहा। पाकिस्तान को तीसरा जबकि साउथ कोरिया को चौथा स्थान मिला। 

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.