India vs Thailand Women Hockey Live Score: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय महिला टीम, सलीमा टेटे पर होगी निगाहें
IND vs THA Women's Asian Champions Trophy Live Updates: भारत का मुकाबला आज थाईलैंड से है। टीम इंडिया की नजरें जीत की हैट्रिक पर होगी।

भारतीय महिला टीम (P.C - HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs THA Women's Asian Champions Trophy Live: एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और थाइलैंड की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला भोपाल में खेला जा रहा है। लगातार दो मैच जीत चुकी टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर रहेगी। भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराया था। इसके बाद कोरिया को उसने 2-1 से हराया। थाईलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में भारत की नजर जीत का सिलसिला बनाए रखने पर होगी।
IND vs THA LIVE: शाम 5.15 से शुरू होगा मैच
भारतीय महिला टीम और थाईलैंड महिला टीम का मैच अब से थोड़ी से देर बाद शुरू होगा। शाम 5.15 से मैच की शुरूआत होगी।
Ind vs Tha Live Hockey Score: मलेशिया और कोरिया को दी थी मात
भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराया था। इसके बाद कोरिया को उसने 2-1 से हराया।
India vs Thailand Hockey Live Updates: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय महिला टीम
थाईलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी. इससे पहले भारतीय टीम ने लगातार दो मुकाबले जीते थे।
