IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान पर कायम रखी अपनी बादशाहत, हॉकी विश्व कप में बुरी तरह से रौंदा
India vs Pakistan Hockey Match Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Hockey World Cup 2026 Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने मैच में 5-2 से जीत हासिल की है। पाक टीम पर जीत के साथ भारतीय टीम अपने पूल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैच में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए।
India vs Pakistan Hockey Live Updates: भारत ने जीता मुकाबला
पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली है। भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया। भारत ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे थे और पाक को एक भी गोल नहीं करने दिया, जिसका उन्हें फायदा मिला। भारत के खिलाफ पाक टीम पिछले 10 सालों से कोई भी मैच नहीं जीत सकी है। इस जीत के साथ भारत ने अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।
India vs Pakistan Hockey Live Updates: पाकिस्तान ने दागा गोल
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने आखिरी क्वार्टर में वापसी करने की कोशिश की है। पाक टीम ने चौथे क्वार्टर में 46वें मिनट में शाहिद हनान ने गोल दागा है। इसी के साथ पाकिस्तान ने वापसी की है लेकिन टीम इंडिया फिलहाल 5-3 से आगे है।
Ind vs Pak live Hockey Scorecard Updates: तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खेले जा रहे मुकाबले का तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। तीसरे क्वार्टर में मुकाबला काफी कड़ा रहा। टीम इंडिया के लिए हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा और भारत की बढ़त को 5-2 कर दिया।
Ind vs Pak live Hockey Scorecard Updates: हार्दिक ने दागा गोल
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने पहला गोल दागा है। टीम इंडिया के लिए हार्दिक सिंह ने गोल दागा और इसी के साथ भारत ने 5-2 से बढ़त बना ली है। हार्दिक ने खेल के 35वें मिनट में गोल दागा है।
Ind vs Pak Hockey World Cup Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम 4-2 से आगे है। तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है और टीम इंडिया इसे डॉमिनेट करना चाहेगी।
Ind vs Pak Hockey World Cup Live Score: पहले हाफ का खेल समाप्त
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले का पहला हाफ समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने फिलहाल मुकाबले में आगे है। पहले क्वार्टर में भारत ने 2 गोल दागे थे और पाकिस्तान 2-0 से पीछे था। दूसरे क्वार्टर में भी हरमनप्रीत सिंह की टीम ने दो गोल दागे लेकिन पाक टीम ने यहां पर वापसी की। उन्होंने दो गोल दागे। पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया 4-2 से आगे है।
India vs Pakistan Live Hockey Score: पाकिस्तान की वापसी
दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की है। पाक ने पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल दागा है। पाकिस्तान के लिए सुफियान खान ने पेनल्टी कॉर्नर मिलने पर 24वें मिनट पर गोल दागा है। इसी के साथ पाकिस्तान ने स्कोर को 2-4 कर दिया है।
India vs Pakistan Live Hockey Score: पाकिस्तान का पहला गोल
दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने अपना पहला गोल दाग दिया है। पाक टीम के लिए 22वें मिनट में शाहिद हनान ने गोल किया है। पहले क्वार्टर में पाक टीम एक भी गोल नहीं कर सकी थी।
India Pakistan Live Hockey Match Score: अभिषेक ने किया दूसरा गोल
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने चौथा गोल दाग दिया है। अभिषेक ने एक बार फिर से कमाल किया और खेल के 24वें मिनट में गोल दागा है।
India Pakistan Live Hockey Match Score: हरमनप्रीत सिंह ने दागा दूसरा गोल
पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्वार्टर में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया हावी है। खेल के 21वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा। उन्होंने पहले क्वार्टर में भी गोल दागा था।
India vs Pakistan Hockey Live Updates: अभिषेक ने किया कमाल
पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्वार्टर में ही टीम इंडिया ने बड़ी बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दाग दिए हैं। हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा था। इसके बाद खेल के 11वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर टीम इंडिया की लीड को 2-0 कर दिया है।
India vs Pakistan Hockey Live Updates: भारत ने दागा गोल
पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पहला गोल दाग दिया है। मुकाबले का पहला क्वार्टर खेला जा रहा है और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी है।
Ind vs Pak live Hockey Scorecard Updates: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खेला जा रहा है। मैच शुरू हो चुका है और टीम इंडिया को पिछले 10 सालों से हॉकी मैच में नहीं हरा सकी है।
Ind vs Pak live Hockey Scorecard Updates: पाकिस्तान की शुरुआती 11
अब्दुल्ला मुहम्मद, खान सुफियान, शकील मोइन, शाहिद हन्नान, हयात जिक्रिया, लियाकत अरशद, बट अम्माद, रहमान अब्दुल, मुस्तफा उमर, महमूद अबू (कप्तान), रजा अली (गोलकीपर)।
Ind vs Pak Hockey World Cup Live Score: भारत की शुरुआती 11
पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती 11 का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम पाक को धूल चटाना चाहेगी।
𝗦𝗧𝗔𝗥𝗧𝗜𝗡𝗚 𝗫𝗜 𝗙𝗢𝗥 𝗧𝗛𝗘 𝗕𝗜𝗚 𝗚𝗔𝗠𝗘! 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 19, 2026
The Indian Men’s Team are ready to step up for the blockbuster Pool D clash against Pakistan at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
Here’s the XI set to take on the big challenge! 👊🇮🇳#HockeyIndia… pic.twitter.com/em4PKOx4zT
Ind vs Pak Hockey World Cup Live Score: हेड टू हेड आंकड़े
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3, जबकि पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं। अब भारत इसे 4-2 करना चाहेगा।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप में मुकाबलों के नतीजे-
- 1971: पाकिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया।
- 1973: भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया।
- 1975: भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया।
- 1986: पाकिस्तान ने भारत को 3-2 से हराया।
- 2010: भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।
India vs Pakistan Live Hockey Score: पाकिस्तान का स्क्वाड
वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद शकील बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद (कप्तान), अली रजा, अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद।
India vs Pakistan Live Hockey Score: भारत का स्क्वाड
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।
India vs Pakistan Live Hockey Score: लाइव ब्लॉग
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम के 6:30 बजे से खेला जाना है।
