IND vs MLY Hockey Live Score: मलेशिया का डिफेंड नहीं भेद पा रहा भारत, रोमांचक हुआ मुकाबला
India vs Malaysia Hockey Match Live Updates: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs MLY Women's Asian Champions Trophy 2026 Live: भारत और मलेशिया के बीच महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें भोपाल में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। भारतीय टीम ने अब तक एसीटी को तीन बार अपने नाम किया है और साउथ कोरिया के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक बार खिताब जीतने वाली टीम है।
भारत ने पिछले दो संस्करण को अपने नाम किए हैं और ऐसे में उनकी नजरें खिताबी हैट्रिक पर होगी। सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार खेल दिखाया था और स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
Women's Champions Trophy 2026 Live Score: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
मलेशिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी है। मलेशिया ने अब तक शानदार खेल दिखाया है और भारत को गोल नहीं करने दिया है। टीम इंडिया ने अब तक तीन बार खिताब को अपने नाम किया है, जबकि मलेशिया अब तक एक भी बार फाइनल नहीं खेल सकी है।
IND vs MLY Live Hockey Score: पहले क्वार्टर का खेल समाप्त
मलेशिया के खिलाफ भोपाल में खेले जा रहे मुकाबले में पहला क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। टीम इंडिया अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी है। मलेशियाई डिफेंडर ने कमाल का कार्य किया है और भारत को एक भी गोल नहीं करने दिया है।
IND vs MLY Live Hockey Score: भारत-मलेशिया का मुकाबला शुरू
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भोपाल में दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया इस इवेंट को अब तक तीन बार अपने नाम कर चुकी है।
IND vs MLY Live Hockey Score: भारत की शुरुआती ग्यारह
मलेशिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
Here’s the Indian Women’s Team’s Starting XI for their opening clash against Malaysia at the Madhya Pradesh Women’s Asian Champions Trophy Bhopal 2026! 🔥 Time to get the title defence underway! 💪 🆚 India 🇮🇳 vs Malaysia 🇲🇾 ⏰ 4:35 PM IST 📺 LIVE on JioHotstar and Star Sports 2 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIndia #IndiaKaGame #MPAsianCT2026 #HockeyIsBack #NamasteAsi
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 19, 2026
India vs Malaysia Hockey Live Updates: भारत की खिताबी हैट्रिक पर नजर
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अब तक तीन बार अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने पहली बार साल 2016 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2023 और 2024 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरे खिताब पर है।
India vs Malaysia Hockey Live Updates: जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जहां वे राउंड रॉबिन फॉर्मेट में यानी एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। हर टीम पांच मैच खेलेगी और फिर नॉकआउट के मुकाबले खेले जाएंगे।
India vs Malaysia Hockey Live Updates: लाइव ब्लॉग
भारत और मलेशिया के बीच महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भोपाल में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 4:35 बजे होगी।
