IND vs CHN Hockey Live Score: सुखजीत ने तोड़ी चीन की 'दीवार', पहले क्वार्टर में गोल दाग भारत को दिलाई बढ़त
India vs China Live Hockey Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चीन का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs China Hockey Live Updates: भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0 से हराया था। अब चीन को भी पटखनी देकर टीम इंडिया अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम अब तक एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम कर चुकी है।
India vs China Hockey Live Updates: सुखजीत सिंह ने दागा गोल
चीन के डिफेंड को तोड़ते हुए आखिरकार 13वें मिनट में सुखजीत सिंह ने भारत के लिए पहला गोल दागा है। सुखजीत के गोल से भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई है। उन्होंने एरियल पास को कलेक्ट किया और फिर उसे गोल में तब्दील कर दिया।
India vs China Hockey Live Updates: भारत-चीन का मुकाबला शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चीन के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी और अब इस मैच में भी जीत दर्ज कर अपने लय को बरकरार रखना चाहेगी।
Asian Champions Trophy IND vs CHN Live: भारत की शुरुआती ग्यारह
चीन के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
Team India are ready to take on China in their second match of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 💪🏑 Here’s the lineup as the defending champions look to build on their dominant start! 🇮🇳🙌 India 🇮🇳 vs China 🇨🇳 🗓️ October 29 | 7 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 29, 2026
Asian Champions Trophy IND vs CHN Live: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत 7 बजे से होने वाली है।
IND vs CHN Live score: पांच बार की विजेता टीम इंडिया
भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की पांच बार विजेता रही है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के साथ एक बार खिताब साझा किया है। अब तक इस टूर्नामेंट के कुल आठ संस्करण खेले जा चुके हैं और ये नौवां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
IND vs CHN Live score: भारत ने जीता पहला मुकाबला
भारत ने अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ किया था। टीम इंडिया ने उस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की थी। भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से हराया और अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम चीन को पटखनी देना चाहेगी।
IND vs CHN Live score: लाइव ब्लॉग
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चीन के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी।
