IND vs CHN Hockey Highlights: 'सरपंच साहब' की सेना ने किया कमाल, चीन की 'दीवार' तोड़ हासिल की जीत
India vs China Hockey Highlights: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चीन का मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने 5-2 से जीत हासिल की।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs China Hockey Highlights: भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला गया। मैच में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने 5-2 से जीत हासिल की। हालांकि, चीन ने भी शानदार खेल दिखाया लेकिन सरपंत साहब की सेना ने कमाल करते हुए जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए सुखजीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल दागे। उनके अलावा जुगराज सिंह ने भी एक गोल किया।
