विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा, मंदीप और हार्दिक की हैट्रिक से जीती हरमनप्रीत की 'सेना'

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:37 PM (IST)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 13-0 से करारी शिकस्त दी। मंदीप सिंह और हार्दिक ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मंदीप सिंह और हार्दिक की शानदार हैट्रिक के दम पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 13-0 से हराया। ये टूर्नामेंट में भारत के पंजाब में जालंधर और मोहाली में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी टीम ने भारत आने से मना कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया था।

मंदीप ने मुकाबले में तीन गोल किए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश की टीम ने तीसरे क्वार्टर में कुछ बेहतर खेल दिखाया लेकिन उनका डिफेंड तीसरे क्वार्टर में 12 मिनटों तक ही भारत को गोल करने से रोक पाया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी मुकाबले में दो गोल किए। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में भी बांग्लादेश को 10-0 से एकतरफा मुकाबले में मात दी थी।

मंदीप सिंह ने लगाई गोल की हैट्रिक

भारत की विशाल जीत में मंदीप सिंह ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में कुल तीन गोल दागे। मंदीप ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दाग दिए थे। उन्होंने खेल के तीसरे मिनट में अपना पहला गोल दागा। इसके बाद 10वें मिनट में उन्होंने एक और गोल दागकर टीम इंडिया की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद उन्होंने अपना आखिरी गोल 54वें मिनट में किया और गोल की हैट्रिक लगाई।

हार्दिक ने भी दागे तीन गोल

मंदीप के अलावा हार्दिक सिंह ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और तीन गोल दागे। हार्दिक ने अपना पहला गोल तीसरे क्वार्टर में 43वें मिनट में दागा। इसके बाद उन्होंने खेल के आखिरी यानी 60वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर पर लगातार दो गोल दागे और हैट्रिक लगाई।

पहले हाफ में भारत ने दागे छह गोल

पहले क्वार्टर में भारत ने कुल छह गोल दागे। टीम इंडिया के लिए गोल दागने की शुरुआत कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने की। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया था। इसके बाद मंदीप ने तीसरे और दसवें मिनट में गोल दागा। हरमनप्रीत और मंदीप के बाद शिलानंद लकरा ने 15वें मिनट में गोल दागा और पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम ने 4-0 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया और कुल दो गोल दागे। पहले हाफ में हरमनप्रीत की सेना ने 6-0 की बढ़त बना ली थी।

दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने किए सात गोल

पहले हाफ में पूरी तरह से हावी रहने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने कुल तीन गोल किए। हालांकि, इस क्वार्टर में बांग्लादेश ने भारत को 12 मिनटों तक कोई गोल नहीं करने दिया था। अंतिम क्वार्टर में कुल चार गोल हुए। हार्दिक ने आखिरी दो गोल 60वें मिनट में किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 13-0 से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- India vs Bangladesh Hockey Highlights: भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में रौंदा, 13-0 की जीत के साथ टूर्नामेंट का किया आगाज

यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आज से पंजाब में आगाज, घर में दहाड़ने को भारतीय शेर तैयार; बांग्लादेश से होगा पहला मुकाबला