ये रहा Hockey World Cup का पूरा शेड्यूल, समय के साथ जानिए कब-कब होंगे भारत के मैच
इस विश्व कप में भारत को ग्रुप सी में रखा गया है। भारत के इस ग्रुप में जो अन्य टीमें शामिल हैं उनमें बेल्जियम, कनाड़ा और द. अफ्रीका की टीमें हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। हॉकी विश्व कप का आज से 28 नवंबर यानि बुधवार से भुवनेश्वर में शुरू हो रहा है। ये विश्वन कप 6 दिसंबर तक चलेगा। इस विश्व कप में भारत को ग्रुप सी में रखा गया है। भारत के इस ग्रुप में जो अन्य टीमें शामिल हैं उनमें बेल्जियम, कनाड़ा और द. अफ्रीका की टीमें हैं।
सभी दिन होंगे दो-दो मैच
इस विश्व कप में ग्रुप स्टेज़ में प्रत्येक दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इस विश्व कप के पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच बेल्जियम और कनाडा के बीच खेला जाएगा। दूसरे मैच में भारत का मुकाबला द. अफ्रीका से होगा। चलिए आपको बताते हैं इस विश्व कप का शेड्यूल।
43 साल का सूखा होगा खत्म?
इस विश्व कप में भारतीय टीम का इरादा पिछले 43 साल का सूखा खत्म करने का होगा। बीते 43 साल से भारतीय टीम विश्व कप में कोई भी पदक नहीं जीत सकी है। आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय टीम 1975 में एकमात्र विश्व कप जीती थी जब अजित पाल सिंह और उनकी टीम ने इतिहास रच डाला था। भारत ने 1975 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई में 1982 में हुए विश्व कप में किया जब वह पांचवें स्थान पर रहा था। पिछले 43 साल में विश्व कप का कोई पदक भारत की झोली में नहीं गिरा है।