Move to Jagran APP

हॉकी इंडिया अध्यक्ष मुश्ताक अहमद अपना पद छोड़ें, खेल मंत्रालय का आदेश

खेल मंत्रालय ने आदेश दिया है कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को अपना पद छोड़ना चाहिए क्योंकि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:44 AM (IST)
हॉकी इंडिया अध्यक्ष मुश्ताक अहमद अपना पद छोड़ें, खेल मंत्रालय का आदेश
हॉकी इंडिया अध्यक्ष मुश्ताक अहमद अपना पद छोड़ें, खेल मंत्रालय का आदेश

नई दिल्ली, जेएनएन। खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को पद से इस्तीफा देने को कहा है। खेल मंत्रालय ने कहा कि 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। हॉकी इंडिया महासचिव राजिंदर सिंह को छह जुलाई को लिखे पत्र में मंत्रालय ने महासंघ से अध्यक्ष पद के चुनाव 30 सितंबर तक नए सिरे से कराने के लिए कहा है।

loksabha election banner

इस पत्र में कहा गया है कि मामले की जांच की गई है। यह पाया गया कि मुश्ताक अहमद 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और 2014 से 2018 तक महासचिव थे। अध्यक्ष के तौर पर 2018 से 2022 के बीच उनका हॉकी इंडिया के पदाधिकारी के तौर पर लगातार तीसरा कार्यकाल होगा, इसलिए उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल महासंघों के पदाधिकारियों के लिए उम्र और कार्यकाल के सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप नहीं है।

खेल संहिता के तहत राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारी लगातार दो बार ही पद पर आसीन हो सकते हैं। बाद में संशोधन के बाद केवल अध्यक्ष के लिए तीन कार्यकाल मान्य किए गए। वहीं, मुश्ताक अहमद के 2018 में अध्यक्ष बनने के बाद से इस मसले पर महासंघ और मंत्रालय के बीच विवाद है, लेकिन अब मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि मुश्ताक अहमद को अपना पद छोड़ना होगा। 

हमने प्रत्येक राज्य से एक खेल को चुनने को कहा है : रिजिजू

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने ओलंपिक में ज्यादा से ज्यादा पदक हासिल करने की मुहिम के अंतर्गत प्रत्येक राज्य से एक-एक खेल चुनने और इसके विकास पर ध्यान लगाने को कहा है। रिजिजू ने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र से भी ऐसा करने को कहा जाएगा। उदाहरण के तौर अगर मणिपुर मुक्केबाजी और सेपकटकरा को चुनता है तो वह फुटबॉल या तीरंदाजी भी चुन सकता है, लेकिन उसने जो भी खेल चुना है, उस पर ध्यान लगाना होगा। हमने कुछ नीति बदलाव भी किए हैं जैसे प्रत्येक कॉरपोरेट को एक निश्चित स्पर्धा को अपनाने और इस पर ध्यान लगाने की सलाह दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.