Move to Jagran APP

हॉकी इंडिया ने ग्राहम रीड को बनाया भारतीय हॉकी टीम का हेड कोच

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज प्लेयर ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच की कमान सौंपी है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 12:20 PM (IST)
हॉकी इंडिया ने ग्राहम रीड को बनाया भारतीय हॉकी टीम का हेड कोच
हॉकी इंडिया ने ग्राहम रीड को बनाया भारतीय हॉकी टीम का हेड कोच

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज प्लेयर ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच की कमान सौंपी है। 54 वर्षीय ग्राहम रीड जल्द ही बेंगलुरु में चल रहे नेशनल कैंप में भारतीय हॉकी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में काफी समय तक डिफेंडर और मिडफील्डर की भूमिका निभाने वाले ग्राहम रीड कई टीमों को अपनी कोचिंग की सेवाएं दे चुके हैं। 

loksabha election banner

ग्राहम रीड जल्द ही बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में सोमवार से शुरू हुए नेशनल कैंप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। हॉकी इंडिया ने इस कैंप के लिए 60 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया है। ये कैंप मुख्य कोच ग्राहम रीड को भारतीय खिलाड़ियों को जानने और उनके साथ तालमेल बैठाने में अहम भूमिका अदा करेगा। इस बात को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहम भी खुश हैं। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुहम्मद मुश्ताक अहमद का कहना है, "एक खिलाड़ी के तौर पर ग्राहम रीड का कामयाब करियर रहा है। इसके साथ ही उनका कोचिंग अनुभव भी बहुत अच्छा है। वह ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स की नेशनल टीम के साथ काम कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि उनका अनुभव और विशेषज्ञता भारतीय टीम को 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए पॉजेटिव रिजल्ट हासिल करने में मदद करेगा।"

आपको बता दें, ग्राहम रीड 1992 के बार्सिलोना ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा रीड साल 1984, 1985, 1989 और 1990 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे। 130 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाले ग्राहम रीड साल 2009 में कोचिंग प्रोफेशन में आए थे। सबसे पहले रीड को ऑस्ट्रेलिया ने ही टीम का सहायक कोच बनाया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.