Move to Jagran APP

ल्यूमिनस प्रबंधन सुरक्षा की गारंटी दे, तभी लौटेंगे काम पर

ल्यूमिनस उद्योग में कामगारों ने सुरक्षा की गारंटी मिलने पर ही काम पर लौटने की बात कही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:07 PM (IST)
ल्यूमिनस प्रबंधन सुरक्षा की गारंटी दे, तभी लौटेंगे काम पर
ल्यूमिनस प्रबंधन सुरक्षा की गारंटी दे, तभी लौटेंगे काम पर

संवाद सहयोग, गगरेट : ल्यूमिनस उद्योग में कामगारों ने सुरक्षा की गारंटी मिलने पर ही काम पर लौटने की बात कही है। कामगार यूनियन के अध्यक्ष मनोज ¨सह ने कहा कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस तरह की वारदात से नहीं डरेंगे। उनकी सुरक्षा की गारंटी अब मैनेजमेंट ले। क्योंकि कामगारों पर हमला होने से सभी दहशत में हैं। हक के लिए हर स्तर पर मांग उठाएंगे। चाहे इसके लिए लंबी लड़ाई ही क्यों न लड़नी पड़े। कहा अभी भी उद्योग में माहौल सामान्य नहीं हुआ है। उद्योग में फिर ऐसी कोई वारदात हो सकती है। अगर कामगार सुरक्षित नहीं होंगे तो वे काम कैसे कर पाएंगे। इसलिए प्रबंधन का दायित्व है कि वह उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाए।

prime article banner

------------==

उद्योग में लागू है धारा 144

उद्योग में झड़प के बाद प्रशासन द्वारा धारा 144 लगा दी गई थी। जिसके बाद उद्योग को चार दिन के लिए बंद किया गया था। अभी तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। झड़प में घायल हुए कुछ कामगारों का अब तक इलाज चल रहा है। इस झड़प में कामगार यूनियन के लगभग 21 लोग घायल हुए थे। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से धारा 144 हटाने और उत्पादन शुरू होने को लेकर असमंजस है। हालांकि दोबारा दोनों पक्षों में टकराव नहीं हुआ है लेकिन इंसाफ को लेकर कामगार व ट्रक यूनियन दोनों ही संघर्षरत हैं। कामगारों और उनके परिजनों ने थाना तक का घेराव कर डाला था। अब देखना यह होगा मैनेजमेंट और प्रशासन किस तरह से रुके हुए काम को दोबारा शुरू करवाने के लिए किस तरह के प्रबंध करता है।

---------------------------

भाजपा बताए कितने उद्योग गगरेट में लगवाए : कालिया

संवाद सहयोगी, गगरेट : पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कांग्रेस द्वारा गगरेट में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया गया। इस दौरान अनेक उद्योग गगरेट में लगवाए गए लेकिन भाजपा बताए कितने उद्योग क्षेत्र गगरेट में लगवाए। पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार द्वारा क्षेत्र को औद्योगिक के रूप में विकसित किया गया। उनके कार्यकाल में ल्यूमिनस के यूनिट स्थापित किए गए। भाजपा ने उद्योग को विकसित करना तो दूर अपनी नीतियों से विवाद पैदा कर उद्योगों को पलायन पर मजबूर कर दिया है। स्थानीय विधायक क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहे हैं जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। जब कामगार तीन महीने पहले विधायक से मिले थे तब उनकी समस्या नहीं सुलझाई गई। अब भी झड़प के बाद कामगारों पर केस दर्ज किए गए। यह कैसी कानून व्यवस्था है। इस विवाद को भी आज पांच दिन हो गए। कामगार इंसाफ के लिए थाने का घेराव कर रहे हैं। उनके पास कामगार मदद के लिए आए हैं। वह उनकी हरसंभव मदद करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.