Move to Jagran APP

अम्ब के भंजाल में खाना बनाते आग लगने से झुलसी महिला

पुलिस थाना अम्ब के तहत भंजाल गांव में एक महिला खाना बनाते समय आग की चपेट

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 04:38 PM (IST)
अम्ब के भंजाल में खाना बनाते 
आग लगने से झुलसी महिला
अम्ब के भंजाल में खाना बनाते आग लगने से झुलसी महिला

संवाद सहयोगी, अम्ब : पुलिस थाना अम्ब के तहत भंजाल गांव में एक महिला खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई है। पीड़ित महिला की पहचान 31 वर्षीय सपना देवी पत्नी सतीश कुमार के रूप में हुई है। 36 फीसद झुलस चुकी महिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है। अम्ब पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

वीरवार देर शाम सपना देवी घर की रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उनसे जैसे ही गैस चूल्हे को चलाया तो अचानक शेल्फ पर रखा केरोसीन का दीया छिटककर उसके ऊपर गिर गया। इससे चूल्हे से फैली गैस ने आग की चपेट में महिला आ गई। कपड़ों में आग लगी देख जब वह चिल्लाई तो उसके पति ने आनन फानन में आग बुझाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करके हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान कलमबद्ध किए हैं। इसमें पीड़िता ने बयाया है कि खाना बनाते समय दीया उस पर गिरने की वजह से यह हादसा पेश आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.