जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
उपमंडल गगरेट के गांव में संदिग्ध हालात में जहर निगलने से महिला की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गगरेट: उपमंडल गगरेट के गांव में संदिग्ध हालात में जहर निगलने से महिला की मौत हो गई। महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी। स्वजनों की मानें तो उसने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत होने पर स्वजन उसे गगरेट अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। गगरेट थाना इंचार्ज हरनाम सिंह ने बताया पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें