विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना में महिला को फोन पर परेशान करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले पर एक्शन, BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:36 PM (IST)

भरवाईं की एक महिला ने एक व्यक्ति पर फोन पर परेशान करने, अश्लील बातें करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

ऊना में महिला को फोन पर परेशान करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले पर एक्शन (प्रतीकात्मक फोटो)

ऊना में महिला को फोन पर परेशान करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले पर एक्शन (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. महिला ने फोन पर परेशान करने और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया

  2. आरोपित ने महिला की तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी

  3. मोईन पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

संवाद सूत्र, भरवाईं। मोईन पुलिस थाने के अधीन क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर फोन के जरिए परेशान करने और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। महिला ने वीरवार शाम पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि आरोपित उसे बार-बार फोन करता है और इंटरनेट मीडिया पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि व्यक्ति उसके साथ गलत करने की बात करता है।

महिला के मुताबिक, आरोपित पिछले तीन महीनों से उसे परेशान कर रहा है। उसने इस बारे में अपने परिवार को भी बताया, लेकिन आरोपित नहीं सुधरा। महिला ने पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोईन पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। देहरा पुलिस जिले के एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।