देहला के अश्विनी ने मास्टर बास्केटबॉल स्पर्धा में जीता पदक
देहलां के अश्विनी कुमार ने मलेशिया में आयोजित मास्टर बास्केटबॉल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
संवाद सहयोगी, मैहतपुर : देहलां के अश्विनी कुमार ने मलेशिया में आयोजित मास्टर बास्केटबॉल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। अश्विनी इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा थे। सात से 15 सितंबर तक मलेशिया के पि¨नग शहर में आयोजित स्पर्धा में भारत तीसरे स्थान पर रहा है। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। स्कूल में बतौर डीपीई तैनात अश्विनी की इस खेल उपलब्धि को सभी ने सराहा। स्कूल पहुंचने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंजना मल्होत्रा ने कहा अश्विनी कुमार ने स्कूल, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन किया है। मास्टर वर्ग में उनकी खेल प्रतिभा सराहनीय है। बच्चों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अश्विनी ने कहा उनके लिए यह पल गौरव से भरे हैं। देश के लिए खेलना सपना था और मास्टर वर्ग की स्पर्धा में भाग लेने से यह पूरा हो गया। इस अवसर पर विजय चौधरी, विभीषण लाल, सुशील कुमार, सुधीर सैनी, कंचन बाला, राजेश पठानिया, कुसुमलता, राजीव, नीलम कुमारी, पुष्पा रानी, कमलेश कुमारी, बेअंत ¨सह, उमेश वशिष्ठ मौजूद रहे।