तूफान व ओलावृष्टि से आम को नुकसान
बडूही : मौसम के बदले तेवरों ने बागवानों को भी बड़ा झटका दिया है। आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।
संवाद सूत्र, बडूही : मौसम के बदले तेवरों ने बागवानों को भी बड़ा झटका दिया है। तूफान व ओलावृष्टि से फलों की अच्छी फसल भी खराब हो गई है। बीते दिनों से अंधड़ के कारण क्षेत्र में भारी क्षति हो रही है। इस कारण आम व नींबू प्रजाति की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
उपतहसील जोल के तहत गांव सोहारी, जोल, वेरिया, भलोन, बेहलां, टकोली, ¨भडला आदि में बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। बागवानों में देसराज, अशोक कुमार, र¨वद्र ¨सह, मुख्तियार ¨सह, विक्रम ¨सह, रानू राम, पवन कुमार, नरेश कुमार व सुरजीत ¨सह ने बताया के इस बार आम ब नींबू की फसल की पैदावार बढि़या थी। इससे उन्हें आर्थिक हालत सुधरने की आस जगी थी, पर मौसम ने इस आस को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पहले गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। अब बागवानी का सहारा भी छूटने लगा है। शुरुआती चरण में आम और नींबू प्रजाति के पौधे फलों से अंकुरित हुए थे। जिसके बाद अच्छा फल भी आया था, लेकिन तूफान के कारण सारे फल गिर गए हैं और पेड़ खाली होने लगे हैं। ऐसे में फसल इस बार खाली ही रहने की उम्मीद है। बागवानों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए।