नारी में पेयजल संकट, संपर्क मार्ग बदहाल
धार्मिक नगरी ¨चतपूर्णी के साथ सटी पंचायत नारी में समस्याएं नाम गिनाते ही हाजिर हो जाती हैं।
संवाद सहयोगी, चिंतपूर्णी : धार्मिक नगरी ¨चतपूर्णी के साथ सटी पंचायत नारी में समस्याएं नाम गिनाते ही हाजिर हो जाती हैं। गांव की मुख्य सड़क को छोड़कर चौबे बस्ती, नरियाल बस्ती और बुंरगाल बस्ती तथा बलूड़िया बस्ती के संपर्क मार्गो की हालत बद से बदतर है। गांववासी वकील ¨सह, अजय कुमार, पंकज और विधि चंद, राकेश और राजेन्द्र ¨सह ने बताया इन मार्गो के अलावा गांव के सामान्य रास्ते भी बदहाली का शिकार हैं। वार्ड-चार व पांच में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शिव तालाब रोड और अस्पताल मार्ग पर कई-कई दिन तक गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। पंचायत का जल्लो दी बड़ बाजार भी समस्याओं से जूझ रहा है। पंचायत में कई दिन से पेयजल की किल्लत बनी हुई है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है है। स्थानीय निवासी विपिन कुमार, अजीत ¨सह, सुरिंद्र और सुखदेव ने बताया विभाग से बार-बार गुजारिश करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।