2024 तक दोगुनी की जाएगी किसानों की आय
जागरण संवाददाता ऊना प्रदेश के गांवों को मॉडल बनाया जाएगा। 90 प्रतिशत आबादी का सीधा जुड़
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश के गांवों को मॉडल बनाया जाएगा। 90 प्रतिशत आबादी का सीधा जुड़ाव गांव व कृषि से है। ऐसे में किसानों की आय को वर्ष 2024 तक दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। शनिवार को ऊना के बचत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्षो के दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के नाते उन्हें अपने चार विभागों के माध्यम से गांव व गरीब की सेवा का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने उन पर भरोसा जताते हुए अब कृषि विभाग का दायित्व भी सौंपा है। अब पांच विभाग मिलकर गांव की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेंगे। प्रदेश सरकार वर्ष 2022 तक प्रदेश को पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती के दायरे में लाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार आधुनिक सब्जी मंडियों का निर्माण करने जा रही है, जहां पर कोल्ड स्टोर से लेकर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द ऐसी 179 करोड़ रुपये की सब्जी मंडियों का शिलान्यास करेंगे।
कृषि विज्ञान केंद्रों पर फैसला जल्द
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। शोध को लागू करना कृषि विज्ञान केंद्रों का दायित्व है, लेकिन अपना उद्देश्य पूरा करने में वह सफल नहीं हो रहे हैं, जो चिता का विषय है। ऐसे में सरकार जल्द ही इन पर कोई निर्णय करेगी।
समय पर होंगे पंचायत चुनाव
पंचायत चुनाव अपने समय पर ही होंगे, लेकिन अगर संभव हुआ तो नई पंचायतों का गठन किया जाएगा। इसके लिए विधि विभाग से भी राय मांगी गई है। कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बिखराव जारी है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हिमफैड के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, प्रो. राम कुमार शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
कंवर हरि सिंह को दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, ऊना : स्थानीय बचत भवन में शनिवार को समाजसेवी स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की स्मृति में प्रेस क्लब ऊना की तरफ शोकसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व एचपीएसआइडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित उपस्थित सभी ने कंवर हरि सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री करेंगे 200 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन
जागरण संवाददाता, ऊना : ऊना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब 200 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन एक ही स्थान पर थाना खास से करेंगे। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि 100 करोड़ से अधिक की योजनाएं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं, इसके साथ-साथ 60 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं हरोली विधानस क्षेत्र से संबंधित है। 35 करोड़ की परियोजनाएं ऊना विधानसभा क्षेत्र तथा तीन करोड़ से अधिक की योजनाएं चितपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की हैं।