Move to Jagran APP

ऊना जिला से विनोद बन्याल राज्य चेयरमैन नियुक्त

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार शनिवार को किया गया। इसमें ऊना जिला को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिले से विनोद बन्याल को राज्य चेयरमैन नियुक्त किया गया है जबकि अजेंद्र सिंह को सलाहकार विकास रतन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण लखनपाल को उपाध्यक्ष पवन डडवाल को कानूनी सलाहकार राजन शर्मा को आयोजन सचिव संजीव बग्गा को संयुक्त सचिव और विप्लव कुमार को सचिव का दायित्व दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 08:10 PM (IST)
ऊना जिला से विनोद बन्याल राज्य चेयरमैन नियुक्त
ऊना जिला से विनोद बन्याल राज्य चेयरमैन नियुक्त

संवाद सहयोगी, बंगाणा : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार शनिवार को किया गया। इसमें ऊना जिला को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिले से विनोद बन्याल को राज्य चेयरमैन नियुक्त किया गया है जबकि अजेंद्र सिंह को सलाहकार, विकास रतन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरुण लखनपाल को उपाध्यक्ष, पवन डडवाल को कानूनी सलाहकार, राजन शर्मा को आयोजन सचिव, संजीव बग्गा को संयुक्त सचिव और विप्लव कुमार को सचिव का दायित्व दिया गया है।

loksabha election banner

इसके अलावा प्रवीण शर्मा, देवेंद्र बेली, गुरमेल, अमिताभ, असलम मोहम्मद, गुरदीप सिंह, बलदेव मान, संजीव भारद्वाज, विजय इंदौरिया, पवन कश्यप, रूपेश रमन, पंकज कुमार, नरेश सैनी और संदीप कुमार को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया है।

रमन विज, संजीव शर्मा, राजेश शर्मा और राजीव कौशल को संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है। केहर सिंह बैंस को योगदान समिति का चेयरमैन व शाह आलम को सदस्य का कार्यभार सौंपा गया है। राज्य कार्रवाई के सदस्यों की जिम्मेदारी अशोक कुमार, अभिनव पराशर, राकेश कुमार और संतोष सिंह को दी गई है। जीवन मोदगिल को पंजाब समन्वय समिति का चेयरमैन और विनय चंद्र को सदस्य नियुक्त किया है।

आदर्श लखनपाल और अशोक कुमार को एचपी बोर्ड समन्वय समिति सदस्य, सन्नी शर्मा और कुलवंत सिंह को न्यायिक कार्रवाई सदस्य, अजय कुमार को वेस्ट जोन का सचिव और बलवंत सिंह, संजीव कुमार, नीरज सौंध, यशपाल ,करनैल सिंह और पूहू राम भाटिया सदस्य, एचपीएसएलए की महिला एग्जीक्यूटिव कमेटी में सुनीता जरियाल को सलाहकार, वंदना सूद, अंजू शर्मा, मोनिका चौधरी, चेतना जसवाल, कल्पना सैनी, प्रेरणा विज, मीना शर्मा और सुमन वर्मा को सदस्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला प्रधान संजीव पराशर, जिला सचिव शशि सैनी और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा व दिनेश कौंडल ने राज्य कार्यकारिणी के नए सदस्यों को नियुक्ति पर बधाई दी है और एचपीएसएलए की राज्य कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.