Move to Jagran APP

हारी हुई लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : प्रवीण शर्मा

हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 06:59 PM (IST)
हारी हुई लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : प्रवीण शर्मा
हारी हुई लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : प्रवीण शर्मा

संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कांग्रेस के नेता खुद व पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए आए दिन अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। उनके ये बयान कांग्रेस की हताशा, निराशा और घबराहट को ही उजागर करते हैं। वीरवार देर शाम चिंतपूर्णी पहुंचे शर्मा ने कहा कांग्रेस के नेता जितना मर्जी दूध से धुले होने की गवाही दें, लेकिन देश की जनता कांग्रेसराज में हुए घोटालों व भ्रष्टाचार को नहीं भूल पाई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में एक नए पैसे का भ्रष्टाचार नहीं होना यह साबित करता है केंद्र में भाजपा सरकार ने सुशासन दिया है।

loksabha election banner

उन्होंने दावा किया प्रदेश में जयराम सरकार ने नौ महीने के कार्यकाल में ही विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी शासन जनता को दिया है। कांग्रेस देश व प्रदेश में हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। यह तय है लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से केंद्र में भाजपा सरकार बनाएगी और प्रदेश में पुन: भाजपा चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। कहा हिमुडा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

इससे पहले शर्मा ने मां ¨चतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक नवीन धीमान व भाजपा कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र ¨सह, यशपाल, केवल कृष्ण, जोगेंद्र ¨सह, रछपाल ¨सह, निरंजन कालिया, सतीश कालिया, संजीव शर्मा, भूषण कालिया, प्रधान विजय कुमार, नवीन कालिया और संजीव रतन ने प्रवीण शर्मा का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.