मंत्री बन पहली दफा हिमाचल पहुंचे अनुराग ठाकुर, हुआ भव्य स्वागत
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मंत्री बनने के बाद हिमाचल पहुंचे इस मौके पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया ।
By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 11:28 AM (IST)
ऊना, जेएनएन। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को मंत्री बनकर पहली दफा हिमाचल में पहुंचे। उनका हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर में लोगों ने बैंड बाजों के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिन्तपूर्णी के भाजपा विधायक बलबीर सिंह, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा नेता एवं हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा समेत भाजपा के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में मौजूद रहे। मैहतपुर में खुले वाहन में सवार होकर अनुराग ने लोगों का अविवादन स्वीकार किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें