मूसलधार वर्षा ने बढ़ाई ठंडक
साढे चार बजे तक ऊना में लगभग 44 एमएम बारिश हो चुकी है। जिससे वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में अधिकतम तापमान में दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला में 40 मिलीमीटर से ज्यादा हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जहां वीरवार रात भर मूसलधार बारिश ने मौसम को ठंडक भरा कर दिया। वहीं खराब मौसम के बीच शुक्रवार सुबह से शाम तक बूंदाबांदी के बीच बादल छाए रहे। इससे घरों एवं काम पर पहुंचे लोग कार्यालयों से बाहर कम ही निकले। हालांकि बारिश से कहीं कोई किसी प्रकार का बड़ा नुकसान सामने नहीं आया है और न ही कोई मार्ग बाधित हुआ है। गेहूं की फसल सहित किसानों की सब्जियों को बारिश ने ¨सचाई योग्य पानी की पूर्ति कर दी, जिससे किसानों के चेहरे खिले-खिले दिखे। अब शनिवार को मौसम विभाग द्वारा मौसम खुलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आमजन को खराब मौसम के कारण रुके कार्यों को करने की राहत मिलेगी। वीरवार से शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे तक ऊना में लगभग 44 एमएम बारिश हो चुकी है, जिससे वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में अधिकतम तापमान में दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड गया। वीरवार साढ़े चार बजे के बाद से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 34 एमएम बारिश हुई तो सुबह आठ बजे से शाम साढे़ चार बजे तक 5.2 मिलीमीटर बारिश होनी दर्ज की गई है। मौसम समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को मौसम खुल जाएगा, जबकि बारिश के आसार नहीं है।