छात्राएं सीख रही आत्मरक्षा के गुर
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान व समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेटियों को आत्मरक्षा में निपुण बनाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 06:00 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 07:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हरोली : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान व समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेटियों को आत्मरक्षा में निपुण बनाया जा रहा है। इसके तहत दस दिवसीय आत्मरक्षा शिविर राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढिलवां व राजकीय माध्यमिक पाठशाला बढियारा में शुरू हुआ। इसका संचालन एसपीसी र¨वदर ¨सह, कंपनी कमांडर अश्वनी मनकोटिया के नेतृत्व में करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में दोनों स्कूलों की 50 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाएंगे। कंपनी कमांडर अश्वनी मनकोटिया ने बताया कि पहले भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। आत्मरक्षा के गुण सीखकर लड़कियां आत्मबल प्राप्त कर रही है तथा किसी भी विकट परिस्थिति में खुद की व औरों की मदद कर सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें