Move to Jagran APP

कांग्रेस ने रोका प्रदेश का विकास : सत्ती

संवाद सहयोगी, ऊना : सदर विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को जलग्रां ट

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 03:02 AM (IST)
कांग्रेस ने रोका प्रदेश का विकास : सत्ती
कांग्रेस ने रोका प्रदेश का विकास : सत्ती

संवाद सहयोगी, ऊना : सदर विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को जलग्रां टब्बा वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलियां ने की। सत्ती ने कहा कि महासंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएं। कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच लाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को रोकने का काम किया है। घोटाले व भ्रष्टाचार से कांग्रेस ने प्रदेश का नाम खराब किया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि महासंपर्क अभियान में घर-घर जाकर हर बूथ पर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही संगठन के काम में सहन नहीं की जाएगी। भाजपा हिसाब मांगे हिमाचल अभियान शुरू कर रही है, जिसके तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता पत्रकार वार्ता का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर जनता अपनी बात भाजपा तक पहुंचा सकती है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर मंडलस्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती को स्वछता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें।

इस अवसर पर सागर दत्त भारद्वाज, अमरीक ¨सह, पंकज शर्मा, रणवीर, हंसराज, अनूप, दर्शन लाल, रवि जैलदार, केवल कृष्ण, गुरचरण ¨सह, अवतार गोगी, अशोक कुमार ¨सह, राज सैनी, अशोक महान, चरणजीत अटवाल, राहुल, राजेश राजधानी सहित, जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़, पंचायत प्रधान मदन लाल छिब्बर, शिव कुमार, राहुल देव शर्मा, सतीश कुमार, मदन लाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.