विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने कांगड़ा निवासी को कुचला, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पुलिस को पूरी हकीकत

By Ajay Kumar Tabyal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 16 Mar 2026 02:27 PM (IST)

ऊना जिले के अंब-मुबारिकपुर रोड पर हीरानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर ने कांगड़ा ...और पढ़ें

ऊना में अंब के तहत वाहन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

ऊना में अंब के तहत वाहन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऊना में दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत।

  2. तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर ने व्यक्ति को रौंदा।

  3. हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हुआ।

संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांगड़ा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। अंब-मुबारिकपुर रोड पर हीरानगर में रविवार देर शाम यह हादसा पेश आया। यहां एक तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर ने अपनी दिशा में चल रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान हुक्म चंद पुत्र स्व. दसौंधी राम, निवासी सूंही (परागपुर) जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हकीकत

पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर-3 अंब निवासी अंकुश धीमान ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:20 बजे वह हीरा नगर में एक आटो मोबाइल की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान मुबारिकपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की टैंपो ट्रैवलर चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तारी से सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति उछलकर काफी दूर जा गिरा। चश्मदीद के अनुसार हादसे के बाद चालक ने कुछ क्षण के लिए ब्रेक लगाई लेकिन फिर पकड़े जाने के डर से गाड़ी लेकर अंब की तरफ फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया घायल

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने तेज की कार्रवाई

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात टैंपो ट्रैवलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश तेज कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अटल टनल के पास भारी बर्फबारी में फंसे 800 पर्यटक वाहन, 12 KM एरिया में हालात खराब; रात से चल रहा रेस्क्यू