Move to Jagran APP

ऊना से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा की तबीयत बिगड़ी, पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन

MLA Satpal Raijada Health Deteriorated हिमाचल प्रदेश के ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा की अचानक तबीयत खराब हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 04:56 PM (IST)
ऊना से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा की तबीयत बिगड़ी, पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन
ऊना से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा की तबीयत बिगड़ी, पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन

ऊना, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्‍हें तत्‍काल पीजीआइ चंडीगढ़ ले जाया गया है। उनके सीने में दर्द होने पर ऊना के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने जांच के बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआइ में कुछ टेस्‍ट करवाने की सलाह दी। जिस पर विधायक का निजी स्‍टाफ उन्‍हें गाड़ी में चंडीगढ़ के लिए ले गया। बताया जा रहा है विधायक के चंडीगढ़ अस्‍पताल में कुछ जरूरी टेस्‍ट करवाए गए हैं व उनकी तबीयत में काफी सुधार है। फेफड़ों में दिक्‍कत के कारण उन्‍हें ऑक्‍सीजन लगा दी गई व जांच की प्रक्रिया जारी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार विधायक सतपाल रायजादा शनिवार सुबह रोजाना की तरह ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे, जहां करीब 9 बजे अचानक सीने में तेज दर्द उठी। तबीयत बिगड़ती देख कार्यालय में मौजूद पीए व अन्य पार्टी कार्यकर्ता उन्‍हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। अस्‍पताल में चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्‍हें पीजीआइ चंडीगढ़ जाने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमण कुमार शर्मा ने बताया तबीयत बिगडऩे के कारण विधायक सतपाल रायजादा को ऊना अस्पताल लाया गया था।

2017 के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सत्‍ती को हराकर चुनाव जीता था। बीते दिनों शराब के एक मामले में वह चर्चा में आए थे। उनके स्‍टाफ पर पुलिस से बदसलूकी के आरोप लगे थे। यह मामला प्रदेश की राजनीति में काफी गरमाहट लाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.