दुर्घटना बीमा योजना में व्यापारी भी शामिल
ऊना : प्रदेश के लाखों की संख्या में पंजीकृत व्यापारियों को प्रदेश की जयराम
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश के लाखों की संख्या में पंजीकृत व्यापारियों को प्रदेश की जयराम सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के निर्णय के अनुसार प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों को अब एक्सीडेंटल बीमा योजना का सुरक्षा कवर मिलेगा। इसके आदेश आबकारी एवं कराधान विभाग में पहुंच गए हैं।
व्यापार मंडल ने निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश के व्यापारी लंबे समय से दुर्घटना बीमा योजना के तहत पंजीकृत व गैर पंजीकृत व्यापारियों को कवर करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जयराम सरकार ने व्यापारियों की इस मांग को पूरा करते हुए फैसला किया है। व्यापारी इसमें गैर पंजीकृत व्यापारियों को भी शामिल करने की मांग उठा रहे हैं। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक सराहनीय फैसला किया है। इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के पास नॉमिनी व अन्य फार्म भरने की औपचारिकताऔं को समय पर पूरा करें ताकि इसका लाभ हर व्यापारी को मिल सके।
हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के नेता मदन लाल खुराना, राकेश कैलाश, सोहन लाल गुप्ता, केके धवन, वेद शर्मा, गो¨वद ठाकुर, नरेंद्र गोयल, प्रवीण कौशल, सुदर्शन भट्ट, सरजीवन महाजन, राजकुमार गुप्ता, मुल्खराज मेहता, र¨वद्र अरोड़ा, इकबाल ¨सह, महिपाल, सुनील गुप्ता, सुरेश महाजन, अमरनाथ, सनी, पुष्पेंद्र, शैलेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सूद, भृगु, राजा महेंद्र, धर्मपाल गुप्ता, इंद्रजीत शिमला, मुकेश गुप्ता सोलन, हरीश गुप्ता रामपुर, रोशन लाल वास्तु, राजीव सूद, रा¨जद्र ¨जदा, अजय ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों को दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाने की योजना का स्वागत किया है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल ¨सह सत्ती सहित पूरे मंत्रिमंडल का भी आभार व्यक्त किया है।
---------
व्यापारियों की राज्य बैठक जल्द
हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सोमेश शर्मा, मदन लाल खुराना व महासचिव राकेश कैलाश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की राज्य स्तरीय बैठक विभिन्न मसलों पर विचार के लिए जल्द बुलाई जा रही है, ताकि व्यापारियों के विभिन्न मसलों पर एक राय बना करके प्रदेश सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव रखा जा सके।