विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 39 पदों पर निकली भर्ती, 26 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Published: Tue, 25 Aug 2026 10:26 PM (IST)

ऊना में बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

ऊना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 व सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित।

ऊना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 व सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित।

HighLights

  1. ऊना में 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 27 सहायिका पदों पर भर्ती।

  2. आवेदन 26 सितंबर तक बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में।

  3. सहायिका हेतु न्यूनतम 12वीं पास, आयु 18-35 वर्ष अनिवार्य।

जागरण संवाद केंद्र, ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ ऊना शिव सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 26 सितंबर सायं पांच बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं।

शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र डठवाड़ा, बरनोह, डंगोली, डंगोली तरखाना मोहल्ला, रायपुर-दो, रायपुर बुजे वाहती मोहल्ला, बेहली मोहल्ला-एक, पुलवाला बाजार ऊना, बडसाला खंबुआं दा मोहल्ला, टक्का, खानपुर-एक व भडोलियां कलां झिगला बेहड़ा में कार्यकर्ताओं का एक -एक पद भरा जाएगा।

वहीं, रायपुर तरखान मोहल्ला, रायपुर-एक, बसदेहड़ा केंद्र नं. 15, ब्राहम्ण मोहल्ला लमलेहड़ा, नंगड़ां, बडैहर चिलांवाला मोहल्ला, सुनेहरा, नंगड़ा बाहती मोहल्ला-तीन, नंगड़ा बाहती मोहल्ला-पांच, अजोली बाहती जाट मोहल्ला-दो, बीनेवाल, सनोली राजपूत मोहल्ला, अप्पर अरनियाला आदर्श नगर, लोअर कोटला कलां तरखाना मोहल्ला, अप्पर कोटला कलां, लोअर अरनियाला, लोअर कोटला कलां, खानपुर-दो, चडतगढ़ बजीतपुर, बडसाला, भलोला, बसोली-1, नीला घाट, वार्ड सात व 11, लाल सिंगी, डठवाड़ा व बरनोह में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा।

सीडीपीओ ऊना शिव सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए जमा दो के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें जमा दो में अंकों का प्रतिशत अधिकतम सात अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा।

उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को तीन अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए दो अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए एक अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम तीन अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम तीन अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए दो अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य शर्ते एवं नियमावली इन पदों के लिए तय की गई हैं।