Move to Jagran APP

सऊदी अरब में फंसे ऊना के दो युवक, नहीं मिल रहा वेतन

सऊदी अरब में नौकरी करने गये ऊना के दो युवक फंस गए हैं इन युवकों ने वहां से फोन कर अपने परिजनों से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:00 AM (IST)
सऊदी अरब में फंसे ऊना के दो युवक, नहीं मिल रहा वेतन
सऊदी अरब में फंसे ऊना के दो युवक, नहीं मिल रहा वेतन

ऊना, जेएनएन। नौकरी की आस में सऊदी अरब में ऊना के दो युवक फंस गए हैं। लोअर अरनियाला के अश्वनी और अजनोली के अजय रिश्ते में ममेरे भाई हैं। युवकों ने दूरभाष से परिजनों से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है। अपने बेटों को सकुशल लाने के लिए परिजनों ने राज्य सरकार और सांसद अनुराग ठाकुर से सहयोग करने का आग्रह किया है।

loksabha election banner

अश्वनी के पिता दर्शन सिंह, माता कृष्णा देवी और अजय के पिता मदन मोहन ने बताया कि उनके बेटे चार साल से सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें सूचना मिली है कि कंपनी का व्यवहार अपने कामगारों के साथ ठीक नहीं है। उनके बेटों को कई महीने से वेतन तक नहीं मिला है। काम करवाने के अलावा

उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया जाता है। 

केवल दो वक्त का खाना दिया जा रहा है। आर्थिक तंगी के बीच उनके बेटे कंपनी का शोषण सहन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले अजय और अश्वनी ने फोन के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाई थी। बताया कि कंपनी उनके साथ बुरा व्यवहार कर रही है। उनके कागजात कंपनी ने अपने पास रख लिए हैं। वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उनके पास देश वापसी का विकल्प नहीं बचा है। परिजनों ने कहा अपने बेटों का हाल जानने के बाद वह व्यथित हैं। इसके बाद उनकी अपने बेटों से कोई बात नहीं हो सकी है। अब उन्हें सरकार से आस है कि बेटों को सकुशल भारत लाया जा सके। परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनके बेटे घर आए थे। इस बारे में ग्राम पंचायत अरनियाला के प्रधान अशोक धीमान ने बताया कि मामले को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के समक्ष उठाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने सांसद अनुराग ठाकुर से बातकर मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष रखा है। उम्मीद है जल्द दोनों युवक भारत आ जाएंगे। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है  कि विदेश मंत्रालय से उनकी चर्चा हुई है और

जल्द इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.