ऊना के घंडावल में कार दुर्घटना में दो भाइयों की मौत, तीसरा पीजीआइ रेफर Una News
जिला ऊना के घंडावल में शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई है।
ऊना, जेएनएन। जिला ऊना के घंडावल में शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई है। मृतक चचेरे भाई थे। मौत की खबर सुनते ही पूरे झलेड़ा में मातम पसर गया। बताया जा रहा है दोनों युवक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने गए थे।
ऊना-धर्मशाला हाईवे पर गांव घंडावल में कार HP72C-0348 पुली के पैरापिट से टकरा गई। हादसे में राजेंद्र सिंह 30 पुत्र सतनाम सिंह व गजेंद्र सिंह 18 पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी झलेड़ा की मौत हो गई। हादसे में कुलविंद्र सिंह 22 पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी झलेड़ा ऊना को PGI को रेफर कर दिया। यह सभी मंदिर से माथा टेक कर घर आ रहे थे। गजेंद्र और कुलविंद्र सिंह छात्र थे और राजिंद्र निजी कंपनी में कार्यरत था, जिसकी कुछ दिनों में शादी होनी थी कार भी यह चला रहा था। इसकी माता स्कूल अध्यापिका हैं जबकि पिता पूर्व सैन्य अधिकारी हैं। सभी एक परिवार से संबंधित थे।