Move to Jagran APP

इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय एकता को किया मजबूत : रायजादा

इंदिरा गांधी देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है। यह बात ऊना सदर के विधायक सतपाल ¨सह रायजादा ने कही। बुधवार को कोटला कलां ऊना स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने की, जबकि ऊना सदर के विधायक सतपाल ¨सह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 04:56 PM (IST)
इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय एकता को किया मजबूत : रायजादा
इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय एकता को किया मजबूत : रायजादा

जागरण संवाददाता, ऊना : इंदिरा गांधी देश की एकता व अखंडता की प्रतीक हैं। यह बात ऊना सदर के विधायक सतपाल ¨सह रायजादा ने कोटला कलां ऊना स्थित कांग्रेस कार्यालय में बलिदान दिवस पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने की। रायजादा ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता को इंदिरा गांधी ने मजबूत किया था और आतंकवाद के विरुद्ध सच्ची लड़ाई लड़ी थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश में जहां एक ओर विकास ने नई मंजिलें तय की, वहीं देश को विश्व स्तर पर मजबूत बनाया था। वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि आज भी इंदिरा गांधी देश के लिए प्ररेणा का स्त्रोत हैं। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा व गांधी परिवार की नीतियों पर चलें। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ऊना हजारी लाल धीमान, प्रशिक्षण विभाग सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय डोगरा, शहरी प्रधान सु¨लद्र पाल ¨सह, राकेश कैलाश, पूर्व प्रधान र¨वद्र सहोड़, अश्वनी कुमार, रमेश ठाकुर, अजय जगोता, कांग्रेस प्रवक्ता वरुण पुरी, प्रदीप, धर्म ¨सह, प्रीतम चंद, शमशेर ¨सह, अमन, रोहित सहोड़, अनमोल व उर्मिला सहित अन्य उपस्थित रहे।

loksabha election banner

-----------

कार्यक्रम सफल बनाने के लिए ले रहे बच्चों का सहारा : कांग्रेस

संवाद सहयोगी, अम्ब : प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार की असफल नीतियों के चलते देश की जनता का मोह भंग हो रहा है। अब भाजपा को मोदी सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह बात ब्लॉक ¨चतपूर्णी कांग्रेस अध्यक्ष बलवान ¨सह, उपाध्यक्ष कपूर दीन, महासचिव डॉ. र¨वद्र, रविंद्र बंसल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विकास कश्यप ने विश्रामगृह अम्ब में कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली से उसके कार्यकर्ता भी उससे दूर होने लगे हैं। यही कारण है कि बुधवार रन फॉर यूनिटी आयोजन में चंद नेताओं के अलावा कोई विशेष कार्यकर्ता नजर नहीं आए। इसकी भरपाई के लिए भाजपा ने स्कूली बच्चों के हाथों में पार्टी के झंडे पकड़ाकर एकजुटता दिखाने का असफल प्रयास किया है। भाजपा आज आमजन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी जनाधार होती जा रही है। कार्यक्रम की असफलता देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2019 में देश की जनता भाजपा का कितना साथ देगी।

वहीं, भाजपा मंडल चिंतपूर्णी के अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम था। इसमें एनएसएस स्वयंसेवी शामिल थे, लेकिन पार्टी के झंडे बच्चों के हाथों में नहीं थे। रन फॉर यूनिटी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी थे, जिसको लेकर हो सकता है कि कांग्रेस को गलतफहमी हो गई हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.