अटल जी के निधन से हर व्यक्ति दुखी : मंजू
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जननायक थे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 05:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गगरेट : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जननायक थे। उनके निधन से सत्तापक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष भी दुखी है। यह बात जिला भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव मंजू जरियाल ने कही। कहा अटल जी करोड़ों भारतीयों के आदर्श थे। आज भी उनके भाषण, उनकी वाकपटुता और उनकी कविताओं के लोग कायल हैं। अखंड भारत का सपना देखने वाले अटल जी भारतवर्ष को दुनिया में गौरव दिलाने के लिए प्रयासरत रहे। अटल जी एक ऐसे नेता थे जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेने का साहस रखते थे। यही वजह है कि आम जनता के दिल पर राज करते हैं। अटल जी की अंतिम यात्रा में तीन चार किलोमीटर पैदल चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सच्चे सिपाही के रूप में श्रद्धांजलि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें