पौधा रोप पेड़ बनने तक सुरक्षा का लिया संकल्प
संवाद सहयोगी अम्ब दैनिक जागरण के बैनर तले भ्याना फिलिंग स्टेशन अम्ब में पौधारोपण कार्यक्रम
संवाद सहयोगी, अम्ब :
दैनिक जागरण के बैनर तले भ्याना फिलिंग स्टेशन अम्ब में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। फिलिंग स्टेशन के एमडी अरुण भ्याना ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर आंवला, आम, नीम, अर्जन सहित अन्य पौधे रोपित किए गए। अरुण भ्याना ने सबसे पहले दैनिक जागरण का पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई गई मुहिम के लिए आभार जताया। अरुण ने कहा कि आज हम पौधारोपण कर रहे हैं यह पौधे कल को पेड़ बनेंगे। हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। इन पौधों को भी सुरक्षित रखा जाएगा इसका हम संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पेड़ों को बचाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। वर्तमान समय में पेड़ पौधों की कमी के कारण पर्यावरण की विकट स्थिति उत्पन्न होने लगी है। साथ ही पेड़ पौधों की कमी का असर बारिश पर भी पड़ रहा है। ऐसे में हर नागरिक को पौधा लगाने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण के साथ-साथ जल संचयन को संरक्षित किया जा सके। देश का नंबर वन समाचार पत्र भ्याना फिलिग स्टेशन पर ग्राहकों के लिए निशुल्क उपलब्ध रहता है। लोगों को सुबह तेल डलवाने के साथ ही एक प्रति भी फ्री दी जाती है। इस अवसर पर रोहन भ्याना,मैनेजर सुंदर सहित अन्य उपस्थित रहे।