ऊना से सहारनुपर के लिए ट्रेन शुरू
ऊना से सहारनपुर रेलसेवा शुरू हो गई है। वीरवार को रेलवे स्टेशन ऊना से पहली बार रेलगाड़ी रवाना हुई और यात्रियों ने सुविधा का लाभ उठाया। यात्री ऊना से सीधे सहारनपुर साढे़ छह घंटे में महज 50 रुपये में परिवहल सुविधा ले सकेंगे। जबकि यमुनानगर के लिए इसका किराया 45 रुपये होगा। वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद
जागरण संवाददाता, ऊना : ऊना से सहारनपुर रेलसेवा शुरू हो गई है। वीरवार को रेलवे स्टेशन ऊना से रेलगाड़ी रवाना हुई। यात्री ऊना से सीधे सहारनपुर साढे़ छह घंटे में महज 50 रुपये में परिवहन सुविधा ले सकेंगे।
जबकि यमुनानगर के लिए इसका किराया 45 रुपये होगा। वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम भनोट व जिला भाजपा के अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने हरी झंडी देकर पैसेंजर ट्रेन को ऊना रेलवे स्टेशन से रवाना किया। भनोट ने कहा यह रेलसेवा में अहम कदम है।
यह ऊना रेलवे स्टेशन से छठी ट्रेन चलाई गई है। इससे पहले ऊना स्टेशन से दिल्ली, अंबाला, हरिद्वार, नांदेड साहिब के लिए ट्रेन सुविधा है। सांसद अनुराग ठाकुर ने ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से रेलसेवा शुरू होने पर बधाई दी। रेलवे स्टेशन पर नया प्लेटफार्म व ऊना व अम्ब में फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर वीएस चौहान, रोहित झा, डॉ. सुभाष चंद, मास्टर चमनलाल, शिव मेहन, राजकुमार पठानिया, बल¨वद्र गोल्डी, नवीन पुरी, सुख¨वद्र सांगरा, उदय ठाकुर, अंकुश सैणी, साहिल जैतिक, जो¨गदर बसोली, राजकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। यह रहेगी समय सारिणी
ट्रेन संख्या 64512 ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.20 बजे चलेगी। यह ट्रेन रात आठ बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन राय मैहतपुर में भी ठहराव करेगी। सहारनपुर से वापसी पर ट्रेन संख्या 64511 सुबह 6.30 बजे चलेगी और दोपहर एक बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।